बूढ़नपुर। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को बनगांवा गांव के निवासियों प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है हम सभी को पूरा राशन नहीं दिया जाता है। शिकायत करने पर कोटेदार गाली गलौज के साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाता है। इतना ही नहीं कोटेदार द्वारा राशन अपने दरवाजे पर बिखेर कर गांव के हम गरीब ग्रामीणों को चोरी के आरोप में फंसाया भी जा चुका है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को गांव में पहुंचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर कोटेदार से ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने कोटेदार को निर्देशित किया कि राशन कार्ड के यूनिट के हिसाब से सब को राशन वितरित करें अन्यथा किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो कोटे को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस मौके पर कमलेश निषाद, राम सिंह, विजय कुमार, राम प्रकाश, गुड्डू मालवीय, चित्तू, मिट्ठू, धीरेंद्र, मुंशी आदि उपस्थित थे।