फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहसंस्कार में शामिल हो लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। क्षेत्र के पेंडरा गांव एक अधेड़ बृृहस्पतिवार को अपने भाई साथ बाइक से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा धाम के पास दाहसंस्कार में शामिल होने गया था। लौटते समय मनरा गांव के पास बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पेंडरा गांव निवासी समरेश यादव उर्फ अमीन की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई थी। उनका दाह संस्कार दुर्वासा धाम के पास श्मशान में किया गया। इसमें शामिल होने के लिए गांव निवासी मंगला पांडेय (58) अपने भाई श्याम नरायण पांडेय के साथ बाइक से गए थे। वहां से दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव के पास बाइक के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। उससे टकरा कर बाइक पलट गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही मंगला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो पुत्रों के पिता था।
बस-बाइक की टक्कर में दो घायल
रानी की सराय। स्थानीय कस्बा के राजा गली के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय राजेश पुत्र मनरेराम व 18 वर्षीय सरवन पुत्र प्रसाद निवासी जयरामपुर थाना सिधारी गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है। जहां राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। सरवन को मामूली चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं राजेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई महिला की हादसे में मौत
अतरौलिया। कबीरूद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से रिश्तेदारी में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कबिरहा इटौरी बुजुर्ग गांव की रीता विश्वकर्मा (45) पत्नी रामफेर विश्वकर्मा की कबीरूद्दीनपुर गांव में रिश्तेदारी है। यहां उसकी ननद ब्याही है। ननद के पति का आपरेशन हुआ था, जिसे देखने के लिए बृहस्पतिवार की शाम वह यहां आई थी। शुक्रवार की सुबह वह पैदल ही गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रीता गंभीररुप से घायल हो गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भतीजे हरिश्चंद्र विश्वकर्मा ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें