फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमियों के बजाए ईंट, बोतल व हेलमेट से लग रही लाइन

विज्ञापन
तेज धूप के चलते नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सिनेशन के लिये लाइन में खुद खड़े न हो कर पहच? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों की जागरूकता बढ़ गई है। जिसके चलते कुछ लोग नंबर लगाने के नाम पर टीकाकरण केंद्रों पर अवैध कमाई में भी जुट गए है। शहर के नगरी स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर तो सुबह पांच बजे से ही आदमियों के बजाए ईंट, बोतल व हेलमेट के माध्यम से लाइन लग जा रही है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे है। एक तो यहां छाया का इंतजाम नहीं है तो वहीं कुछ लोग यहां ईंट आदि रख नंबर लगा कमाई करने में भी जुटे है।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार परिसर में कहीं भी छाया की व्यवस्था नहीं है। यहां टीकाकरण को लेकर काफी भीड़ उमड़ रही है। सुबह पांच बजे से ही यहां लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। यह लाइन अनोखी होती है। ईंट, पानी के बोतल अथवा हेलमेट रख कर लोग अपना नंबर लगाते है। कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा पहले से ईंट रख कर लाइन लगा दी जाती है और टीकाकरण शुरू होने पर जिसे जल्दी होती है उसे 100 से 200 रुपये लेकर नंबर बेच भी दिया जाता है। जिसे लाइन में लगने से बचना है वह सुविधा शुल्क देकर अपना टीकाकरण भी करा रहा है। शहर के बीच में स्थित होने के चलते इस टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। टीकाकरण के नंबर बेचे जाने की एक दिन शिकायत हुई थी तो दो दिनों तक यह कार्य बंद था लेकिन बीते दो दिनों से पुन: स्थानीय कुछ युवकों द्वारा यह कार्य शुरू कर दिया गया है।
हमें इसकी जानकारी नहीं है कि लोग ईंट, बोतल अथवा हेलमेट से नंबर लगा रहे है और कुछ लोग अवैध वसूली भी कर रहे है। इसकी जांच कराते है और दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई होगी तथा व्यवस्था की कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें