फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई मार्क हेलमेट से ही सुरक्षित रह सकता है जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। बाइक चलाने अथवा पीछे बैठने के दौरान हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। जो हेलमेट पहने वह आईएसआई मार्क होना चाहिए। क्योंकि आईएसआई मार्ग हेलमेट पहले व्यक्ति के सिर से वाहन गुजर जाने पर भी उसकी जान को खतरा नहीं होता है। उक्त बाते एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने शुक्रवार को चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा से ड्राइविंग, गलत पार्किंग , रिफ्लेक्टर टेप के विषय मे विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनने पर दुर्घटनाओं में मृत्यु दर 60 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसी तरह सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर भी 50 प्रतिशत मृत्यु दर में कमी आ सकती है। उन्होंने कहाकि शराब पी कर वाहन चलाना गलत है। विभाग की टीम अक्सर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच करता है और जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता मिलता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ऐसे लोगों के वाहन सीज किए जाते है और चालक पर वैधानिक कार्रवाई होती है। उन्होंने बच्चों को बताया कि कभी भी ओवर स्पीड वाहन न चलाए और गलत दिशा में वाहन न चलाए। सड़क की स्थिति के अनुरूप ही वाहनों की स्पीड होनी चाहिए। ओवर स्पीड के चलते ज्यादातर दुर्घटनाएं होती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी, यातायात प्रभारी कौशल पाठक व विद्यालय के लगभग दो सौ बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें