फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ी घर के मालिक पर महामारी एक्ट में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से जिला ही नहीं पूरा देश जूझ रहा है, वहीं दुकानदारों को अपने दुकानदारी की पड़ी हुई। सोमवार को शहर के मुख्य चौक स्थित एक दुकान पर चल रही थी, सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की तो दुकान के अंदर से आधा दर्जन से अधिक ग्राहक निकले। जिस पर दुकान मालिक के खिलाफ शहर कोतवाली में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक से पुरानी सब्जीमंडी जाने वाले मार्ग पर साड़ी घर के नाम से कपड़े की बड़ी दुकान है। कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकान बंद चल रही है लेकिन दुकानदार ग्राहकों को धीरे से दुकान में घुसा कर खरीद करवा रहा हैं। सोमवार को भी साड़ी घर के मालिक दुकान के बाहर खड़े थे और अंदर ग्राहकों व कर्मचारियों को भेज कर कपड़े पसंद करा कर उसे पैक कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस फोर्स ने छापा मारा। शटर का ताला बाहर से खुला था लेकिन अंदर से बंद था वहीं दुकान मालिक बाहर ही चक्रमण कर रहा था। कोतवाल ने दुकान अंदर से खुलवाने को कहा तो दुकानदार ने अंदर ग्राहक नहीं बल्कि सिर्फ कर्मचारियों के होने की बात कही। कोतवाल ने दुकान अंदर से खुलवाने को कहा तो दुकानदार ने इंकार कर दिया। जिस पर कोतवाल ने बाहर से दुकान में ताला बंद कर सीज करने की बात कही तो दुकानदार ने अंदर फोन कर कर्मचारियों से शटर खुलवा दिया। अंदर का नजारा देख पुलिस कर्मी हतप्रभ रह गए। आधा दर्जन से अधिक ग्राहक दुकान के अंदर मौजूद थे और कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही थी। इस पर कोतवाली ने सभी ग्राहकों व कर्मियों को तत्काल बाहर निकलवाया और दुकान बंद करा दिया। इसके साथ ही दुकान मालिक के खिलाफ शहर कोतवाली में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें