फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर डीसीएम व स्कार्पियों पलटी, कई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार बाजार के पास सोमवार को सड़क पर गिरी मिट्टी में फिसल कर स्कार्पियों व डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गए। इस हादसे में स्कार्पियों सवार कई लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग से मिट्टी ढुलाई ट्रैक्टर-ट्राल आदि के माध्यम से की जा रही है। काफी मात्रा में मिट्टी सड़क पर गिर कर जमा हो गई थी। रात में आंधी के साथ हुई बरसात से मिट्टी फूल कर चिकनी हो गई और रास्ते से गुजरने वाले वाहन फिसलने लगे। इसी के तहत सोमवार की सुबह पहले एक डीसीएम ट्रक फिसल कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसके कुछ ही देर बाद जीयनपुर से बिलरियागंज की तरफ जा रही स्कार्पियों भी फिसल कर अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्कार्पियों में सवार लोगों को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। पकवा इनार बाजार के पास स्थित नदौरा गांव के पोखरे से वर्तमान में सिक्स लेन के लिए मिट्टी खोद कर जा रही है। यही मिट्टी सड़क पर फैली हुई है। बरसात के चलते सड़क पर जमा मिट्टी गिली हो गई और वाहन फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो गए। लोगों ने सड़क पर जमा मिट्टी की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें