फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूब कर मासूम की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ खेलने के दौरान पोखरी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब शव पोखरी में उतराया मिला। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य पुलिस को सूचना दिए बिना की शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन

मेंहनगर थाने के चांदनी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के घर के बगल में पोखरी है, बुधवार की शाम तीन बजे के करीब उनका 15 माह का पुत्र संस्कार घर के बाहर अन्य बच्चों के संग खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते खेलते पोखरी की तरफ गया, और उसमें गिर गया, इस दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, लेकिन इस घटना से अनजान परिवार के सदस्य बच्चे की तलाश करते रहें, देर शाम छह बजे के करीब मासूम का शव पानी में उतराया दिखा। इस पर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। मासूम का शव पानी में उतराया देख परिवार के सदस्य आपा खो दिए। इस दौरान मां सीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में परिवारीजन बच्चे के शव को पोखरी से निकाले और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। मृत संस्कार दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें