जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में ईवीएम की चल रही फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एफएलसी में सहयोग के लिए लगाए गए 17 सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम अनुपस्थित मिले सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर काटने की संस्तुति की।
डीपीआरओ के आदेश पर 56 सफाई कर्मियों की ड्यूटी एफएलसी में सहयोग के लिए लगाई गई थी। इस दौरान डीपीआरओं ने सफाईकर्मियों को एफएलसी कार्य के लिए अवमुक्त कर दिया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बिना सूचना के सफाई कर्मी राजहंस, हरिनाथ यादव, घनश्याम, शैलेंद्र कुमार, राम दयाल, विपिन भारती, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, दिनेश मौर्य, मंगलदेव, चंद्र प्रकाश यादव, मोती लाल यादव, हीरा लाल, हेमंत गिरी, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार यादव, विजय प्रकाश अनुपस्थित हैं। जिलाधिकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना किया है। जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। डीएम ने अनुपस्थित सफाई कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने और ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने की संस्तुति की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।