फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मारा फिर घर में दफनाया: आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पति और ससुर ने की नवविवाहिता की हत्या फिर..

Fri, 13 Oct 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर नव विवाहिता अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पति और ससुर ने की नवविवाहत की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पति और ससुर ने मिलकर नव विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में दफनाकर फरार हो गए। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकता मिला युवक का शव: कुछ दिन पहले गुजरात से लौटा था, दो दिन पहले काट ली थी हाथ की नस, जांच जारी
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर नवविवाहिता अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को फोन के जरिए इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहित के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर मायके वाले भी पहुंच गए लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं रहा है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें