दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर चौराहा निकासीपुर में दुकान में लगी आग।
- फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर अंबेडकरनगर चौराहा स्थित किराना की एक दुुकान में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुुका था।
निकासीपुर गांव निवासी अखिलेश राजभर अंबेडकरनगर चौराहे पर किराना व जनरल स्टोर खोल रखा है। दुकान काफी बड़ी थी और लाखों रुपये का सामान उसमें रखा हुआ था। रोज की भांति रविवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार की भोर में आसपास के लोग टहलने के लिए निकले तो अखिलेश की दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल अखिलेश को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही अखिलेश भाग कर मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान जल कर राख हो गया था। तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार अगलगी की घटना में 60 हजार रुपये नकद के साथ ही लगभग 18 लाख का सामान जल कर राख हो गया है।