फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन वाली सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन लालमनि राजभर ने किया। हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। देश और प्रदेश की दोनों डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आलू व प्याज की कीमत इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी के पहुंच से बाहर है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। ऐसी परिस्थिति में वर्ष 2022 में सपा की सरकार बननी तय है। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास कार्य ठप हो गया है। जाति व धर्म के नाम पर लोगों का दमन व उत्पीड़न किया जा रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट व अपहरण आम बात हो गयी है। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि दलितों व पिछड़ों पर दमन व अत्याचार कर भाजपा लोगों को भयभीत करना चाहती है। संविधान के अनुसार न काम कर मनमाना ढंग से सरकार चला रही है। आज दलित, पिछड़ा, गरीब अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव ने प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, दरोगा सरोज, कमला प्रसाद यादव, रामजग राम, बृजलाल सोनकर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, ओमप्रकाश राय, प्रदीप यादव, प्रेमा यादव, श्रृंगारी गौतम, गुड्डी, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, हरिश्चन्द्र यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें