फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगड़ी तहसील में बनेगा अग्निशमन केंद्र, लाटघाट में जमीन देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र में काफी दिनों से की जा रही अग्निशमन केंद्र की मांग जल्द पूरी होने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा लाटघाट में देखी गई जमीन पर अपनी मुहर लगा दी है। जल्द ही डीएम की संस्तुति होने पर शासन को इसका प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाएं काफी अधिक होती है। इसके कारण प्रतिवर्ष दर्जनों लोग घर से बेघर हो जाते हैं और जान माल की भी क्षति उठानी पड़ती है। सगड़ी तहसील में अग्निशमन केंद्र नहीं स्थापित है। जिसके कारण जिला मुख्यालय से गाड़ियों को वहां पहुंचने में काफी समय लगता है तब तक देवारावासियों की पूरी गृहस्थी तबाह हो जाती है। इसको देखते हुए काफी दिनों से राजनीतिक संगठनों और देवारा क्षेत्र के लोगों द्वारा सगड़ी तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की मांग की जा रही थी। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग भी काफी दिनों से सगड़ी तहसील क्षेत्र में जमीन की तलाश करने में जुटा हुआ था। यह तलाश लाटघाट में पूरी होती दिख रही है। क्योंकि जिला प्रशासन लाटघाट में देखी गई नवीन परती की 0.894 हेक्टेयर भूमि को अग्निशमन केंद्र के नाम करने की तैयारी में जुटा हुआ है। डीएम की स्वीकृति मिलते ही उक्त भूमि अग्निशमन केंद्र के नाम आरक्षित कर दी जाएगी।
इसके बाद शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
आजमगढ़। जमीन अग्निशमन केंद्र के नाम होने के बाद एक कमेटी बनाई जाएगी जो इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करेगी। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। फिर वहां से बजट का आवंटन कर कार्यदायी संस्था नामित कर अग्निशमन केंद्र क
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए काफी दिनों से जिला प्रशासन से जमीन की मांग की जा रही थी। कई जगहों पर जमीन भी देखी गई है। लेकिन अभी तक जमीन हमारे नाम नहीं हुई है। जैसे ही जमीन हमारे नाम होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर बजट के लिए शासन को भेजा जाएगा।-सत्येंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें