दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फतनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई, जिससे दीवार के पास सो रहा वृद्ध मलबे में दब गया। ग्रामीण व परिजन मलबा हटा कर उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फतनपुर गांव निवासी रामजीत पटेल(65) का कच्चा मकान है। सोमवार की शाम वह अपने कच्चे मकान के दीवार के बगल में चारपाई डाल कर सो रहा था। अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर उसके ऊपर ही गिर गई। जिससे वृद्ध मलबे में दब गया।
दीवार गिरते ही परिजन व ग्रामीण मिल कर मलबा हटाए और वृद्ध को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय लेखपाल के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेखपाल ने जांच पड़ताल किया तो वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।