ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव में गुरुवार की रात जहर खाने के बाद युवक ने डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती कि उसकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।
युवक की मौत के लिए पिता ने ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के धरसहना गांव निवासी पिंटू सोनकर (35) पुत्र दयाराम की बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव में ससुराल थी। उसकी शादी करीब तेरह वर्ष पूर्व हुई थी।
वह एक बेटा और दो बेटियां का पिता था। बीते आठ वर्ष से परिवार सहित ससुराल में रहकर वह आम के बाग की रखवाली करता था। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पिंटू ने जहर खा लिया। इसके बाद डायल 100 कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जहर खाने की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती कि उसकी मौत हो गई।
मौत के सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने पिंटू की मौत के लिए ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।