फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सर्ग एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के रास्ते छपरा-फरूखाबाद के बीच चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस डाउन का खुरासन रोड और सरायमीर स्टेशन पर ठहराव की मांग पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य शाहआलम कुरैशी ने रेलवे बोर्ड से की है।
विज्ञापन

शाहआलम ने बताया कि पूर्व में उत्सर्ग एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों का ठहराव खुरासन रोड और सरायमीर स्टेशन पर होता था। लाकडाउन के बाद जब उत्सर्ग स्पेशल (05083/84) के रूप में चली तो खुरासन रोड और सरायमीर रेलवे स्टेशनों पर इसका ठहराव निरस्त कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुरासन रोड और सरायमीर स्टेशन से काफी संख्या में यात्री और मरीज लखनऊ जाते हैं। ठहराव न होने के कारण लोगों को आजमगढ़ अथवा शाहगंज में उतरना पड़ता है। इसके चलते यात्रियों को रात स्टेशनों पर ही गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें