गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा ग्राम निवासिनी एक किशोरी की मौत सर्पदंश से हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तरगांवा ग्राम निवासिनी सेजल (13) पुत्री सबिंदर यादव को मंगलवार शाम विषैले सांप ने डंस लिया। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता रोजीरोटी के लिए मुंबई रहते हैं। मृतका एक भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बुधवार सुबह सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।