कप्तापगंज थाना क्षेत्र के कोईलारी पुरा में पेड़ पर शव लटकने की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर-पासीपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर युवक ने अत्महत्या कर लिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक तीन दिनों से घर से लापता भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज के कोईलारी का पुरा गौरा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमचंद यादव पुत्र राजधारी तीन दिनों से घर से लापता था। बृहस्पतिवार की शाम लगभग तीन बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर उर्फ पासीपुर के सामने स्थित पीपल के पेड़ से उसका शव लटकता हुआ मिला। उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर लिखा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। पत्नी के अनुसार एक साल पूर्व तक प्रेमचंद लुधियाना में रह कर काम करते थे। कोरोना काल में वापस आने के बाद कोई काम नहीं मिलने से परेशान थे।