फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से लाश निकलवाई, हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 29 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने गुरुवार की रात रौनापार क्षेत्र के सोन गांव के कब्रिस्तान में दफनाई गई निजाम की लाश को निकलवाया और रातोरात उसका पोस्टमार्टम करवा कर भोर उसे उसी जगह दफना दिया गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन



सोन गांव निवासी निजाम (19) पुत्र मो. सुल्तान रौनापार थाना क्षेत्र के ओढ़रा सलेमपुर गांव निवासी उधम सिंह की गाड़ी चलाता था। 23 जनवरी की रात वह उधम सिंह के साथ अराजी देवारा करखिया गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की दावत में शामिल होने गया था। उसके साथ निजाम के पट्टीदार बिसमिल्ला और उधम सिंह के गांव के अनिल मौर्या भी थे।


अराजी देवारा करखिया गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास उधम सिंह गाड़ी से उतरा और कहीं चला गया, जबकि निजाम सहित अन्य तीनों सफारी में बैठे थे। इस दौरान गोली चल गई और निजाम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने सुलह-समझौते के बाद शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन



उधर, पुलिस ने बिसमिल्ला से तहरीर लेकर उधम सिंह और अनिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे सगड़ी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ के नेतृत्व में रौनापार और बिलरियागंज थाने की पुलिस कब्रिस्तान में पहुंची और कब्र खुदवाकर निजाम की लाश को बाहर निकलवाया। रात में ही उसका पोस्टमार्टम हुआ और भोर में लाश पुन: उसी गड्ढे में दफना दी गई।


शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर निजाम के घर वालों सहित गांव के लोग भी सकते में आ गए। सोन गांव के प्रधान मो. दानिश ने बताया कि मामले में सुलह होने के बाद भी कार्रवाई समझ से परे है। मामले में कानून सगड़ी एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा, व्यवस्था के दृष्टिगत निजाम की लाश पोस्टमार्टम के लिए रात को कब्र से निकाली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें