फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप पर फैज आया था गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य रहा निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज पुत्र इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच पड़ताल के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक वर्ष 2008 में मो. फैज का पासपोर्ट सउदी में गायब हो गया था। ऐसे में उसे गांव आने के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मदद की। दूतावास के सहयोग से मो. फैज सादे कागज के जरिए अपने गांव आया था। 27 जनवरी को वह पुन: अपने नवीनीकरण पासपोर्ट के जरिए सउदी जा रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसका पासपोर्ट 1998 में बना है। मो. फैज के विरुद्ध निजामाबाद थाने में 27 सितंबर 2001 को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज है। इस मुकदमे की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है। मो. फैज पर संगीन धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद वह अपने पुराने पासपोर्ट के जरिए वर्ष 2008 में लीबिया गया। वहां रहकर कुछ महीनों तक नौकरी की । खुफिया विभाग के मुताबिक वहीं पर उसका पासपोर्ट गायब हो गया। ऐसे में उसने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद लीबिया सरकार ने उसे सादे कागज पर लिखकर भारत भेज दिया। घर आने के बाद वर्ष 2009 में मो. फैज का पासपोर्ट पुन: पुराने नंबर पर ही जारी कर दिया गया। उस पासपोर्ट से वर्ष 2010 में वह मलेशिया गया, जहां से 2014 में घर आया। मो. फैज ने अपने पुराने पासपोर्ट का पुन: नवीनीकरण करने के लिए आवेदन किया। पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल के ही रिपोर्ट लगा दी। एक अगस्त 2018 को मो. फैज का पासपोर्ट का नवीनीकरण हो गया और वह सउदी चला गया। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर 11 जनवरी को पुलिस ने मो. फैज के पासपोर्ट पर लुक आउट नोटिस जारी किया। जबकि वह 13 फरवरी को अपने घर आ गया। 27 जनवरी को दोबारा सउदी जाने पर मो. फैज को वाराणसी हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया

मो. फैज का पासपोर्ट बनाते समय किस-किस अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट लगी है। उनका बयान दर्ज किया जा रहा। जल्द ही जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए एसपी को सौंप दी जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें