जीरकपुर। किशनपुरा में अपनी बुआ से मिलने आया 13 वर्षीय भांजा अचानक लापता हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में अधिकारियों को दी। दूसरी ओर, पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात खिलाफ अपहरण की धाराओं तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। देसराज निवासी किशनपुरा ने पुलिस को बताया कि बीती 24 जनवरी को उसका 13 वर्षीय साला जसकरण पुत्र नेतराम निवासी बुढड़पुर पंचकूला उससे मिलने घर आया था। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस जाने का कहकर गया था। शिकायत के अनुसार, जसकरण न तो अपने घर पहुंचा है और न वापस उनके पास। वहीं, जसकरण की तलाश में उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसकी कोई सुराग नहीं मिला। देसराज ने शक जताया है कि जसकरण को अज्ञात लोग अपहरण करके अपने साथ ले गए हैं, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।