फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर की फोटो फाड़ फंदे से झूल गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मंगेतर से गुरुवार की शाम को फोन पर हुए विवाद के बाद नाराज युवक ने उसका फोटो फाड़कर फेंक दी और मॉफलर के सहारे पीपल की डाल से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश रानी की सराय थाने के ऊंची गोदाम बाजार के पास बड़ैला ताल के किनारे स्थित पीपल की डाल से लटकते मिली । दोनों में कि स बात पर विवाद हुआ इन सभी बातों की जांच के लिए उसके मोबाइल का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के घटिया गांव निवासी पप्पू चौहान (22) पुत्र अवधनाथ तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और करीब 25 दिन पहले घर आया था। 20 दिन पहले ही वह रानी की सराय थाने के ऊंची गोदाम गांव निवासी अपनी मौसी शारदा देवी पत्नी सीताराम के पास आया था। गुरुवार को पप्पू अपने मौसी के खेत से आलू खोदकर घर लाया। शाम करीब पांच बजे ऊंची गोदाम बाजार के लिए निकल गया। पप्पू जब मौसी के घर देर रात तक नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पप्पू की लाश ऊंची गोदाम बाजार के पास स्थित बड़ैला ताल के किनारे स्थित पीपल की डाल से उसके मॉफलर से लटकती मिली। शव के पास ही एक युवती की फटी हुई तस्वीर मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की तस्वीर के टुकड़ों से मिलान कर उसकी पहचान कराई तो पता चला कि तस्वीर सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली उसके मंगेतर की है। जिससे जल्द ही शादी होने वाली थी। पुलिस ने पप्पू के मंगेतर को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फोन आया था। फोन पर कुछ देर तक तो उसने नार्मल तरीके से बात किया, इसके बाद किसी बात को लेकर उग्र हो गया। साथ ही कहा कि अब तुम हमें कभी नहीं पाओगी। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि मंगेतर ने फोन पर बात करना स्वीकार ेिया है। सारी बातों को पता लगाने के लिए पुलिस मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें