फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी आलमारी से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार निवासी दूधनाथ मौर्य के घर में रखी आलमारी से गुरुवार की रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिया। परिवार के लोग शादी के जश्न में डूबे थे और आलमारी से रुपया चोरी हो गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। उमरवार गांव निवासी दूधनाथ की पौत्री अंशू मौर्या की शादी थी। परिवार के लोग शादी के जश्न में डूबे थे। इसी दौरान घर में रखी आलमारी से चोरों ने डेढ़ लाख नकदी पार कर दिया। रात में बाराती खाना खा चुके तो दूधनाथ भोजन बनाने वालों की मजदूरी देने के लिए पैसा निकालने के लिए आलमारी के पास गए तो देखा आलमारी खुली थी और उसमें रखा डेढ़ लाख रुपया गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस टेंट लगाने के काम में लगे तीन श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें