फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी फूटा कोरोना बम, 17 नए मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है लेकिन लापरवाही पर लगाम नहीं लग रही है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। शुक्रवार को जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी, डॉ निशा, डॉ विनय समेत 17 कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इसके पूर्व मंगलवार को जिले में एक साथ 10 पॉजिटिव मिले थे। अब एक्टिव केसों की संख्या 41 हो गई है। सबको होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना लगातार बढ़ रहा है। एक पखवारे में एक्टिव केस की संख्या जिले में 41 हो गई है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। शुक्रवार को जिले में 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई जांच में 17 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 1306 लोगो की जांच की गई। जिसमें 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक 17946 पॉजिटिव मिल चुके है जिसमे 17678 पूरी तरह ठीक हो चुके है। 228 की मौत हुई तो वर्तमान में 41 एक्टिव केस है।
कोरोना का प्रसार तेजी से होती जा रही है। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक लापरवाही जारी है। बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। कोई भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहा है। सार्वजनिक स्थल हो अथवा सरकारी कार्यालय कहीं भी कोराना गाइड लाइन का अनुपालन होता नहीं दिखायी दे रहा है। अब भी यदि हम नहीं सुधरे तो कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर से भी भयावह स्थिति में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें