फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का होगा लोकार्पण , विकास का केंद्र बनेगा आजमगढ़

Sat, 06 Nov 2021 10:16 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में आगामी 13 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह  के हाथों राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जानी है। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने आजमगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ के आजमबांध पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र बनेगा। 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। बताया कि आजमगढ़ वासियों को जल्द ही मंदुरी  हवाई अड्डे की सौगात मिलेगी। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को करीब 2:10 बजे आजमबांध में उतरा। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। करीब एक  घंटे तक उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग अंतिम दौर में चल रहा है। 
इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। इससे यहां के लोगों का विकास होगा लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। इंडस्ट्रियल पार्क भी स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, गृहमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा

इशारों में पूर्व की सरकारों पर कसा तंज
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों में पूर्व की सरकारों पर तंज कसा। कहा कि एक समय था जब आजमगढ़ के लोगों को अन्य प्रदेशों में रहने के लिए कमरे नहीं मिलते थे। आज के दिन वह स्थितियां नहीं है। आने वाले दिनों में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद वासियों की मांग भी बहुत जल्दी ही पूरी होगी। जिससे यहां के युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 13 नवंबर को गृह मंत्री द्वारा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण भी बहुत जल्द किया जाएगा।
पढ़ेंः पुलिस आयुक्त के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दरोगा की पत्नी, पति के खिलाफ शिकायत नहीं सुने जाने से थी क्षुब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें