विवेचना के बाद आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नौ के बजाए 11 लोगों का नाम इस मुकदमे में शामिल कर दिया। सोमवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने के लिए पहुंचे तो उमेश सिंह व अनुज कन्नौजिया के वकील लल्लन सिंह ने उनसे चार्जशीट की कॉपी मांगी, जिसे वे उपलब्ध नहीं करा सके।
इसके साथ ही वकील लल्लन सिंह ने कहा कि जब मुकदमा दर्ज हुआ तो नौ लोगों के नाम थे। बाद में दो अन्य के नाम कैसे बढ़ गए। लल्लन सिंह के मौखिक विरोध के चलते सोमवार को चार्जशीट न्यायालय में नहीं दाखिल की जा सकी। न्यायालय ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल करने का समय निर्धारित किया था।
जिस पर आईओ प्रशांत श्रीवास्तव बुधवार को गैंगेस्टर कोर्ट में मुख्तार समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया। मुख्तार अंसारी का केस अधिवक्ता सीएल निगम व दरोगा सिंह देख रहे है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।