फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: इलाज के बहाने चिकित्सक ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज , पुलिस ने कंपाउंडर को उठाया

Wed, 22 Sep 2021 01:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 एक युवती ने चिकित्सक के खिलाफ आजमगढ़ के निजामाबाद थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि चिकित्सक द्वारा इलाज के बाहने उसे नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया।  अब उसके द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।  
 
विज्ञापन
निजामाबाद थाने में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक चिकित्सक के ऊपर नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने, शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने निजामाबाद थाने में एक चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी थी।  पुलिस ने आरोपी चिकित्सक की क्लीनिक में तैनात कंपाउंडर को उठाकर पूछताछ कर रही है। साथ ही चिकित्सक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


अहरौला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने चिकित्सक डा. मिर्जा अरबाज बेग पुत्र मिर्जा अहमद बेग निवासी मुस्लिम पट्टी खजिया के खिलाफ निजामाबाद थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह दवा लेने के लिए उक्त चिकित्सक की क्लीनिक पर गई थी। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज के बाहने उसे नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया।

अब उसके द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।  शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। संबंध न बनाने की दशा में उसके द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही। युवती की तहरीर पर पुलिस ने उक्त चिकित्सक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस क्लीनिक के कंपाउंडर को उठा लिया और चिकित्सक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पढेंः मां के साथ निकली तीन बहनों का एक माह बाद जंगल में मिला कंकाल, इलाके में सनसनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें