फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई आजमगढ़ की पुलिस

Sat, 20 Nov 2021 07:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजमगढ़ पुलिस की टीम उसकी लखनऊ में स्थित तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर पुलिस-प्रशासन एक और बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। लखनऊ स्थित करोड़ों की जमीन कुर्क करने के लिए आजमगढ़ की पुलिस शनिवार को रवाना हो गई। पहले से तमाम मुश्किलों में घिरे मुख्तार अंसारी के लिए फिर एक मुसीबत खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ के तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके तहत अपराध की कमाई से अर्जित की गई उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कवायद में जनपद पुलिस जुटी हुई है। मुकदमे की विवेचना के दौरान विवेचक ने मुख्तार अंसारी की लखनऊ में 194 वर्ग मीटर में फैली संपत्ति को चिन्हित किया। 

संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए
उक्त संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। पुलिस की तरफ से उसे कुर्क करने के लिए आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया। शनिवार को जिले से पुलिस की टीम विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हो गई।  
विज्ञापन


विज्ञापन

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार के खिलाफ तरवां थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके तहत ही कार्रवाई करते हुए लखनऊ में स्थित मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने को टीम रवाना की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्तार ही नहीं अन्य जो भी गैंगस्टर के तहत पाबंद अपराधी हैं, उनकी अपराध की दुनिया से हुई कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा। इससे पहले भी माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गांग के खिलाफ मऊ और गीजापुर जिले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्तियों पर खड़े मकानों और काम्प्लेक्स को ध्वस्त कराया गया है। 
पढ़ेंः यूपी के गांव में पहली बार पहुंची बिजली: जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर, बल्ब की रोशनी से घर में हुआ उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें