विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम आदमी तक आजादी का प्रकाश पहुंचाना योगी सरकार का मिशन है और हम इसी मिशन के तहत काम कर रहे हैं। जब हमें पता चला कि इस बस्ती में अब तक बिजली नहीं पहुंची है तो इसके लिए अलग से बजट पास कराया।
इसके बाद पोल खिंचवाए और आज जब तार खींचकर पहली बार बल्ब जला तो लोगों के साथ हमें भी अपार हर्ष हुआ। रामपुर पाल बस्ती के बच्चे भी बिजली की रोशनी में पढ़ें, आगे बढ़ें यही मेरी कामना है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, रणधीर सिंह, चंचल चौबे, कमला सिंह, अशोक यादव, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद थे।