फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने तत्काल सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कोर्ट को चलाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोर्ट में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करें। कहा कि प्राथमिकता के साथ धारा-41 एवं 34 के वादों का निस्तारण किया जाए। छह माह से लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाए। किसी भी कोर्ट में वाद लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने वसूली की समीक्षा करते हुए कम वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी मिलकर वसूली प्रक्रिया को तेज करें। बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर वसूली कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तामिला तिथि के बाद कार्रवाई में तेजी लाए। जिलाधिकारी ने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों का तत्काल सत्यापन कराया जाए। गिरे मकान का सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों को आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि लेखपालों के साथ बैठ कर गिराने वाले मकानों का भी सर्वे कर लिया जाए। ताकि कोई धन हानि एवं जन हानि न होने पाए। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला एवं मत्स्य पट्टा किया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें