पवई। स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात एक युवक को एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा। बरामद मांस को पुलिस ने गड्ढा खोद कर दफन करा दिया। आरोपी को जेल भेज दिया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पवई थाना पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक एक कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ लखमापुर में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया। वहीं उसके पास से एक बोरी में रखा मांस भी बरामद किया। पुलिस ने बरामद मांस को तत्काल गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिया। वहीं युवक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अदनान पुत्र उस्मान निवासी लखमापुर थाना पवई बताया। वहीं बाइक सवार उसके दो साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।