फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, पत्नी व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। लालगंज बाजार के रहने वाले इंजीनियर की बुधवार को सुल्तानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटा गंभीररूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लालगंज पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लालगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी के पुत्र थे।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण कुमार गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार गुप्ता दिल्ली में इंजीनियर है। इन दिनों वह घर आए हुए थे। बुधवार की सुबह वह अपनी गाड़ी से परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत परसड़ा गांव के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अनूप गुप्ता की जहां मौत हो गई। वहीं पत्नी 32 वर्षीया स्मिता गुप्ता व पुत्र आठ वर्षीय अपूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना लालगंज पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें