महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में श्रीराम नाम लेखन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिं?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें राम नाम लेखन प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल प्रथम, सानिया अग्रवाल द्वितीय, रश्मि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में राशि अग्रवाल प्रथम, सान्या द्वितीय, फैंसी ड्रेस में आरव अग्रवाल प्रथम, नैतिक अग्रवाल द्वितीय, विदिशा अग्रवाल तृतीय, कुकिंग प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, खुशबू द्वितीय व सिद्दि तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जज के रूप में प्राचार्य डा निशा कुमारी व प्रोफेसर डॉ. गीता सिंह मौजूद रहीं।
इस मौके पर लता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, छाया अग्रवाल सुदर्शन दास अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल मुकुल, सुनील कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, सुधीर, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या आज
भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन श्री अग्रसेन पीजी कालेज में आज होगा। जिसमें सुमन मंडल एंड ग्रुप कोलकाता द्वारा महाराजा अग्रसेन के दर्शन जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका, दुर्गा स्तुति व श्री कृष्णा महाराष्ट्र मनमोहन प्रदर्शन किया जाएगा।