फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटो चालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

अतरौलिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज शिल्पकार को बुधवार को हैदरपुर में ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज शिल्पकार पुत्र जवाहिर शिल्पकार उम्र 28 वर्ष आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह अपने आटो के ब्रेक की मरम्मत हैदरपुर में एक मैकेनिक से करा रहा था। अचानक तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैकेनिक गौतम निवासी शेखपुरा घायल हो गया। मृतक पंकज के जेब से मिले मोबाइल पर आए फोन उसका नाम पता मालूम कर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने गाड़ी चालक तथा ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मृतक पंकज पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था मृतक की शादी 11 माह पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें