अतरौलिया में राजा जय लाल के नाम का डाक टिकट कवर जारी करते अतिथि।
- फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। बोडरा लक्षीरामपुर में बुधवार को डाक विभाग की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा जयलाल सिंह के सम्मान में स्पेशल कवर का विमोचन किया गया।
डाक टिकट संग्रह दिवस के अवसर पर डाक विभाग नौ से 16 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह दिवस मना रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डाक टिकट संग्रह दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा जय लाल सिंह स्पेशल कवर का विमोचन उनके जन्म स्थान बोडरा लक्षीरामपुर में किया गया।ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, भाजपा नेता रमाकांत मिश्र, योगेंद्र मौर्य प्रवर अधीक्षक डाकघर एवं राजा जय लाल सिंह के वंशज राजेंद्र प्रताप सिंह ने स्पेशल कवर का विमोचन किया। योगेंद्र मौर्या ने डाक विभाग की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर अशोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, विशाल सिंह, विकास ऋषभ, प्रमोद निषाद, कन्हैया यादव, राजेश वर्मा, दिनेश कुमार यादव, मनोज मौर्य, सूरज आदि उपस्थित रहे।