रानी की सराय। स्थानीय थाना पुलिस ने जिले में एक और गैंग सूचीबद्ध कराया है। दीपक यादव के नाम से सूचीबद्ध हुए इस गैंग को डी-83 नंबर दिया गया है। यह गैंग पूर्व प्रधान अल्लीपुर राजेश यादव की हत्या में शामिल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अल्लीपुर गांव निवासी दीपक यादव पुत्र दयाराम एक संगठित गैंग के रुप में अपने अपराध की दुनिया का संचालन कर रहा है। इस गैंग को अब दीपक गैंग के रुप में डी-83 पर सूचीबद्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक यादव इस गैंग का लीडर है। ज्ञानशंकर यादव, दयाराम यादव, प्रदीप यादव, अवधेश यादव , रोहित यादव, सीताराम प्रजापति, गब्बर उर्फ रितिक व संजय को शामिल किया गया है। सभी रानी की सराय क्षेत्र के अल्लीपुर के रहने वाले हैं।