फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम समर्पण निधि के दुरूपयोग के आरोप निराधार: आलोक कुमार

विज्ञापन
वीएचपी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार को चित्र भेंट करते कलाकार शैलेंद्र। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद हिंदू हित की बात करने वालों के साथ है। यह बात विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को एचएमपीएस स्कूल में संगठन के गोरक्ष प्रांत की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन रविवार को कही। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून में यदि एक बच्चे की बात हुई तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने श्रीराम समर्पण निधि के दुरुपयोग के आरोप को निराधार बताया और कहा कि इसकी जांच कराने को हम तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के तहत एक बच्चे को लेकर कोई कानून बनता है तो उसका विरोध किया जाएगा लेकिन यदि दो बच्चों का कानून बनता है तो विहिप सरकार के साथ रहेगी। समर्पण निधि के दुरुपयोग के आप नेता संजय सिंह के आरोपों के बारे में कहा कि इसकी जांच कराने के लिए संगठन तैयार है। समर्पण निधि को लेकर विहिप कार्यकर्ता सभी दलों के लोगों के पास गए आजमगढ़ में भी आठ बार से विधायक रह चुके नेता ने डेढ़ लाख रुपए निधि में दिया है। हर हिंदू के दरवाजे पर पहुंचने की कोशिश की गई थी। ऐसे में पारदर्शिता हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। एक लाख से अधिक स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए गांव व शहरी बस्तियों में व्यापक जनजागरण किया जाएगा और पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी। बैठक में देशभर के मठ व मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति करने की भी सरकार से मांग की गई। बैठक में अवैध मतांतरण व गो हत्या रोकने आदि मुद्दों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें