फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की सोमवार की रात जौनपुर जिले के सरपतहा थाना अंतर्गत गलगला शहीद सूरापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जौनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के कछरा गांव निवासी 21 वर्षीय रवि पुत्र रामसुरेश अपने डॉक्टर जीजा के क्लीनिक पर बतौर कंपाउंडर काम करता है। क्लीनिक जौनपुर जिले के सरपतहा थाना अंतर्गत गलगला शहीद सूरापुर के पास स्थित है। सोमवार की रात वह घर से क्लीनिक पर जा रहा था। क्लीनिक से दो किमी पहले ही अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उसके जीजा मौके पर पहुंचे और उसे शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले जाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। रवि तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और सुल्तानपुर से बीफार्मा कर रहा था। हादसे के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें