फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पहुंचते ही ग्रामीणों आक्रोशित, रोका रास्ता

विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह के मेले में छुरा बाजी में मौत के विरोध में सड़क जाम करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह बाजार में सोमवार की रात चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी तो दूसरा गंभीररुप से घायल है। मृतक का शव पीएम के बाद घर पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। परिजन नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गोमाडीह बाजार में सोमवार को दशहरा मेला था। मेले के दौरान देर रात दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे 25 वर्षीय सरोज पुत्र रामअवतार व विनोद चाकू लगने से घायल हो गए। चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। हमलावर तत्काल मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करायी जहां इलाज के दौरान देर रात सरोज ने दम तोड़ दिया। वहीं विनोद का अभी इलाज चल रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सरोज का शव गोमाडीह पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण मृतक का शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिए और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक पक्ष की तरफ से रामअचल ने दीना व निखिल निवासी रोहुआ थाना गंभीरपुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर दोनों की तलाश में जुटी है। जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही एसडीएम लालगंज नवीन प्रसाद, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी व सीओ सदर अभिजित एआर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण व परिजन चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार को निलंबित किया जाने, नामजद अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआजवा दिए जाने की मांग कर रहे थे।अधिकारियों ने नामजद अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें