फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आजमगढ़ के 20 किसानों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, इन्होंने किया ये काम

Wed, 24 Nov 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आज्मगढ़ में 20 किसान फसल अवशेष जताते पाए गए हैं। इसलिए इनके खिलाफ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित करने की संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बुधवार को पराली जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने बताया कि जनपद में 20 किसान फसल अवशेष जताते पाए गए हैं। उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित करने की संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का उल्लंघन कर खेत में फसल अपशिष्ट (पराली) जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्राविधान है। फसल अवशेष जलाने के मामले में लसड़ा खुर्द के संजय सिंह व बसंता सिंह, नरवे गांव के मेवालाल,बृजेश कुमार, मन्नू, धन्नू, सन्नू एवं जयराम,  विसहम मिर्जापुर के हाजी मटरू, अस्पतपुर के राजेंद्र, ग्राम भादो की नूरजहां पत्नी मुहम्मद सुल्तान , ग्राम खोजापुर के संजय पासवान, ग्राम धरनीपुर रानीपुर के ओमप्रकाश, ग्राम गजहीपुर के रामबहादुर तिवारी , ग्राम शेखपुर मलपुरा के गिरिजेश कुमार,  ग्राम धरवारा के अशोक सिंह को पराली जलाते हुए पाया गया था।

उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने बताया कि इनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जा रही धनराशि तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित दूसरी योजनाओं के लाभ से वचिंत करने की संस्तुति अपर कृषि निदेशक, राज्य नोडल अधिकारी पीएम किसान से की गई है। इसके अलावा एसडीएम से जुर्माना वसूल करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें