फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल अध्यक्षों की सूची हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने अनुसूचित मोर्चा के 32 मंडलों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी किया है। जिसके अनुसार सदर के नगर मंडल से राजेंद्र सोनकर, रानी की सराय से राकेश राम, हाृजिपुर से विनोद कन्नौजिया, पल्हनी से जयराम, विधानसभा मेहनगर मंडल से फूलचंद, खरिहानी से लालू प्रसाद, तरवां से राकेश कुमार। विधान सभा मुबारकपुर मंडल से सुरेश राम, सठियांव से अशोक कन्नौजिया, जहानागंज से टिलठू राम, अमिलो से अतुल कुमार। विधानसभा गोपालपुर के महराजगंज मंडल से संजय कन्नौजिया, कप्तानगंज से राजेश सोनकर, बिलरियागंज दिनेश राम। विधान सभा सगड़ी के हरैया मंडल से विजय पासवान, अजमतगढ़ से डा. कृष्ण कुमार, जीयनपुर से कोमल प्रसाद, विधान सभा लालगंज मंडल से लछिराम सरोज, पल्हना से नवीन चंद, ठेकमा से अमरनाथ सरोज, विधान सभा दीदारगंज के मार्टीनगंज मंडल से सोनू राम, मोहम्मदपुर से रंजन सरोज, पल्थी से रामचेत। विधान सभा फूलपुर मंडल से अखिलेश सोनकर, पवई से महेंद्र त्यागी, माहुल से हरिकेश गौतम, विधानसभा निजामाबाद मंडल से संगम, तहबरपुर से उमेश प्रसाद, मिर्जापुर से डा. सत्यनरायन, विधानसभा अतरौलिय मंडल से जयहिंद, अहिरौला से वेद प्रकाश, कोयलसा से अर्जुन कुमार को अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
आजमगढ़। धर्मांतरण जैसी घटनाओं को लेकर भाजपा के जिला मंत्री हरिवंश मिश्र ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरिवंश मिश्र ने बताया कि जनपद के कई थानाक्षेत्रों के अंतर्गत धर्मांतरण जैसी सूचनाएं पुलिस प्रशासन को मिल रही है, लेकिन अभी तक इसके पीछे संगठित लोगों को कानून की जद में नहीं लाया जा सका है। हाल ही में लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद, तहबरपुर आदि थानाक्षेत्रों में इसकी सुगबुगाहट मिली। कुछ विशेष सम्प्रदाय के लोग ऐसी घटनाओं को एक साजिश के तहत अंजाम दे रहे हैं। प्रार्थना सभा का आड़ लेकर इन घटनाओं से निश्चित रूप से कुछ लोग समाज में आराजकता, भय का माहौल कायम करते हुए कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना चाह रहे हैं। इस दौरान कई हिन्दु संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें