फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पर लगाया अनियमितता का आारोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में नगर पंचायत में समन्वयक चयन के मामले में खंड शिक्षा अधिकार पर अनियमितता का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्रह्मस्थान स्थित भोला सिंह सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज न्याय पंचायत समन्वयक चयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता कर रहे हैं। जिसमें शिक्षकों का बकाया वेतन बिल, प्रसूतावकाश एवं बाल्यकाल देखभाल अवकाश, सेवानिवृत्त शिक्षकों की पत्रावली, चयन वेतनमान की पत्रावली को बिलंब से प्रेषित करने सहित खंड शिक्षा अधिकारी तमाम अनियमितताएं बरत रहे हैं। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में रोष है। जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज लंबे समय से अनियमितता में लिप्त है और शिक्षकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण करते आ रहे है। शिक्षक संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी की अनियमितता पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से दो अक्तूबर को होने वाले मशाल जुलूस में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रामवचन यादव, अनिल सिंह, अजय सिंह, अवधराज सिंह, संजय, डा.चंद्रभान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें