फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर लहराने लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता दिखेगा। लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम जगाए रखने के लिए स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सौ फीट की ऊंचाई पर 30 गुणे 20 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना है। इसके लिए सात लाख रुपये की रकम आवंटित की गई है। इससे पहले स्टेशन के मुख्य द्वार पर छोटा सा झंडा लगाया गया था। गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर उसी को फहराया जाता था। झंडा के लिए स्टेशन के बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। फसाड लाइट से उसे जगमग किया जाएगा। इससे दूर से ही राष्ट्रीय ध्वज नजर आ जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगा के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस यहां रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
सेल्फी प्वाइंट के रूप में होगा विकसित
रेलवे स्टेशन के गोलंबर को सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित करने की योजना है। उसमें शोभाकार पौधे एवं रंगबिरंगे फूल लगाए जाएंगे। स्टेशन के बाहर तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की होगी। इसके लिए आरपीएफ पुलिस के जवान लगतार निगरानी करेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी, ताकि तिरंगे की शान में किसी भी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज स्टेशन के बाहर लगाया जाएगा। इसके लिए ठेका कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कार्य कर लिया गया है। जल्द ही सभी कार्य होने के बाद विधिवत ध्वज फहराया जायगा। ध्वज व बाकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ व जीआरपी की रहेगी। डीबी सिंह, अधीक्षक रेलवे स्टेशन आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें