फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ कार्रवाई से सांप लोटता है विपत्रियों के सीने पर विपक्ष: सुरेश राणा

विज्ञापन
कोटवा स्थित कृषि विश्वविद्यालय कैंपस में आयोतित कार्यक्रम में शामिल प्रदेश के मंत्री सुरेश राण? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सोमवार को कृषि महाविद्यालय कोटवा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए गन्ना एवं चीनी उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जहां उपस्थित महिलाओं को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी वहीं विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब योगी सरकार माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती है तो विपक्ष के सीने पर सांप लोटता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में यूपी की पूरे भारत में अलग पहचान बनी है। महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने जो योजना बनाई है और उसे जिस तरह से मूर्तरूप दिया है वह आज दूसरे राज्यों के लिए रोल माडल बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने कहा कि आज हमारे समाज में लिंगानुपात में काफी कमी आई है। 1000 पुरुषों पर 1021 महिलाएं हैं, जबकि 0-6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों में 1000 बालकों पर 948 बालिकाएं हैं। हमें महिलाओं को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है, जिससे महिलाएं निर्भिक होकर कार्य कर सकें।
27 महिलाओं को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आईसीडीएस, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कार्यकत्री एवं ऐसी छात्राएं जिन्होंने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त किया। ऐसी 27 महिलाओं को प्रभारी मंत्री द्वारा शाल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में आईसीडीएस की वन्दना पाठक, प्रमिला यादव, आजीविका मिशन से कनक देवी, आशा यादव, कृषि से किरन सैनी, सोनी देवी, स्वास्थ्य विभाग से डा. नेहा दुबे, डा. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकत्री में हिना देसाई एवं विभा गोयल, पुलिस विभाग की ज्ञानु प्रिया थानाध्यक्ष गम्भीरपुर एवं खुशबू त्रिपाठी थानाध्यक्ष कोतवाली एवं छात्राओं में कृतिका कुमारी एमए, शिखा यादव इंटर एवं पूजा यादव हाईस्कूल आदि शामिल हैं। इसके बाद प्रभारी मंत्री महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें