फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या

Wed, 08 May 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीतापुर निवासी युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद वह भागने की फिराक में लखनऊ गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से लौट आया और सीतापुर में एसिड पीकर जान दे दी। पुलिस की जांच और परिजनों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बाबा बाजार थाना क्षेत्र के पहलवान का पुरवा मजरे लोहटी सरैया के जंगल में महिला का शव मिला था। उसकी पहचान सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के अर्जुन का पुरवा निवासी गोपाल की पत्नी फुलझड़ी (38) के रूप में हुई थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बाबा बाजार थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि गोपाल नशे का आदी था। पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। आए दिन वह उससे मारपीट करता था। वह अपने भाइयों से भी पत्नी के संबंध होने का आरोप लगाता था। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे ने भी पूछताछ में इसकी पुष्टि की है। गोपाल की इसी प्रवृत्ति के कारण पत्नी उसे झाड़-फूंक कराने लाई थी। लौटते समय सोमवार की शाम गोपाल ने उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद सीधे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन गया। संभवत: वहां से वह कहीं भागना चाहता था, लेकिन किन्हीं कारणों से महमूदाबाद होते हुए वापस सीतापुर पहुंचा। रात में 11:30 बजे बेटे को फोन करके उसकी मां की हत्या और स्वयं के आत्महत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह महिला की लाश मिलने पर छानबीन की गई तो मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें