फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी के चार खिलाड़ियों ने कराटे में जीता सोना

Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नेशनल कराटे चैंपियन​शिप प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के खिलाड़ियों का दबदबा धीरे-धीरे पूरे देश में हो रहा है। बीते दिनों जहां महिला क्रिकेट टीम और अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अयोध्या का मान बढ़ाया था। वहीं सोमवार को कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में स्वर्ण जीतकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में सोमवार को ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें रामनगरी के खिलाड़ियों ने अपना जलवा कायम रखा। आशीष कुमार ने 60 किग्रा, आयुष त्रिपाठी ने 55 किग्रा, मंजीत कुमार ने 45 किग्रा व सतीश कुमार ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अयोध्या का नाम रोशन किया। कराटे संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तो खिलाड़ी हर विधा में पदक हासिल कर सकते हैं। महासचिव प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की ये सफलता एक मिसाल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें