अयाना (औरैया)। दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
खानपुर निवासी बुशरा फातिमा ने बताया कि उसका निकाह 30 नवंबर 2017 को नसीम खान पुत्र भाई खान निवासी सेंगनपुर थाना अयाना के साथ हुआ था। बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुरालीजनों ने उससे बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे।
21 अगस्त 2021 को पति नसीम खान, देवर निजाम खान, देवरानी सलमा, जेठ मुस्तकीम, जेठानी नसरीन ने उसे पीटा और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी दी है। एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।