फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। असेनी पावर हाउस से शुक्रवार देर शाम संविदा व निविदा कर्मचारी संघ ने कैंडल मार्च निकाला। संघ ने बिजली ठेका मजदूरों की मांगें पूरी न होने पर 15 अक्तूबर को शक्ति भवन का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन संविदा व निविदा कर्मचारी संघ आठ अगस्त से इको गार्डन लखनऊ में क्रमिक अनशन कर रहा है। इसी के तहत संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में असेनी पावर हाउस से कैंडल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं मांगें नहीं मानने पर 15 अक्तूबर को पूरे उत्तर प्रदेश से सभी बिजली ठेका मजदूर शक्ति भवन का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, उदय राठौर, हेम कुमार, विवेक कुमार, नरेंद्र प्रताप, राजीव कुमार, संजय कुमार, आदर्श कुमार, दिलीप, सत्येंद्र, विशंभर, रितेश शुक्ला, बकरीद अली, खुन्नी, शिवकुमार, औसान सिंह, देवनारायण, रामकुमार, राजेश कुमार, वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें