फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज उन्टा फहराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा ध्वज फहराया गया। डीएम ने ध्वज की सलामी लेते हुए राष्ट्रगान किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को सम्मानित कर देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उल्टे ध्वज का वीडियो वायरल हो गया। डीएम ने इसे रिहर्सल का वीडियो बताया है। मामले में एडीएम ने अपर जिला सूचना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम समाप्त होने के दौरान एक कर्मचारी की नजर उल्टे ध्वज पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना विभाग के कर्मियों और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की फोटो और वीडियो डाल दिए थे। एडीएम रेखा एस. चौहान ने अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह से रिहर्सल के समय का वीडियो वायरल कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है।
सोमवार को भी कलक्ट्रेट में इसकी चर्चा रही। कई कर्मचारी और अफसर गलती का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ते नजर आए। जिला प्रशासन ने सीधा झंडा लगाकर ध्वजारोहण किए जाने की फोटो और वीडियो सरकारी ग्रुपों में शेयर नहीं किए। इसको लेकर भी अटकलें लगती रहीं।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण से पहले रिहर्सल किया गया था। इस दौरान झंडा उल्टा था, जिसे बाद में सीधा कराने के बाद प्रोटोकॉल के तहत ध्वजारोहण किया गया है। रिहर्सल के दौरान का वीडियो सूचना विभाग के माध्यम से विभिन्न ग्रुप में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें