फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज महिला ने सोने के जेबरात और रुपयों से भरा पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रक्षाबंधन पर ऑटो बुक करके बच्चों के साथ औरैया स्थित मायके गई महिला का पर्स टप्पेबाज महिला ने पार कर दिया। पीड़िता ने ऑटो चालक पर टप्पेबाज से मिलीभगत का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संजय तिवारी निवासी संजय नगर ने बताया कि 21 अगस्त को उनकी पत्नी रेखा तिवारी बच्चों के साथ मायके औरैया गई थी। ऑटो बुक होने के बावजूद चालक ने औरैया में सुभाष चौक पर अनजान महिला को ऑटो में बैठा लिया।
उनकी पत्नी को घर आने से पहले ही उतार दिया। पत्नी ने देखा पर्स गायब था। पर्स में लाखों के जेवर और पांच हजार रुपये थे। टप्पेबाजी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें