आचार्य पंडित मनोज अवस्थी का स्वागत करते आस्थावान
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी युगों में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। युवाओं को उनके जीवन चरित्र से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। यह प्रवचन ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में चल रहे धर्मानुष्ठान में कथा व्यास पंडित मनोज अवस्थी ने किया।
उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया। कहा कि नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम की अयोध्या बहुत सुंदर बनाई है। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। भगवान श्रीराम को एक आदर्श बेटे, एक आदर्श शिष्य, एक आदर्श पति, एक आदर्श पिता और एक आदर्श राजा के रूप में हमेशा पूजा जाता है।
इन्हीं सबके कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा गया है। प्रवचन के दौरान हुए भक्तिगीतों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आए। दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल, संजीव पोरवाल, राकेश भारतीय, राजू वर्मा, राजेश पोरवाल, राममोहन आदि मौजूद रहे। कथा विश्राम तीन मई को, पूर्णाहुति एवं भंडारा 4 मई को होगा।
पंडाल में मौजूद महिला एवं पुरुष श्रद्धालु। - फोटो : AURAIYA